ब्रेकिंग
अफीम नीति किसानों के लिए ‘ऊंट के मुंह में जीराः तरुण बाहेती / 12 हजार मीट्रिक टन सीपीएस डोडा गोदामो... छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा संगठन की लेंगी समीक्षा बैठक देवास के चंदाना-विंजाना में मौतों का मामलाः उज्जैन संभाग आयुक्त ने गठित की पांच सदस्यीय जांच समिति मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी के संकेत, अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव, कार्यकाल समाप्... किसान हितैषी अफीम नीति 2026-27 जारी होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किसानों को दी बधाई / पात्र किसानों... मंदसौर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 कर्मचारियों के संलग्नीकरण आदेश निरस्त मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा

फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर रकम ठगने वाले बंटी-बब्ली गिरफ्तार

भोपाल। माडलिंग करने वाली यूवती को सेलिब्रिटी के साथ फोटो शूट करने और फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर रकम ठगने वाले बंटी-बब्ली को भोपाल की सायबर क्राइम की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 5 जनवरी को पिपलानी क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बेटी का मॉडलिंग का शौक है, और वह अपने डांस वीडियो इंटरनेट मीडिया पर शेयर करती है। 17 दिसंबर 2022 को युवती के पास फोन आया दूसरी और से बातचीत करने वाले युवक ने बताया कि वह नयी दिल्ली की ड्रीम मेकर्स नामक कंपनी से बात कर रहा है। शातिर ने उसे झांसा देते हुए कहा कि उसके वीडियो देखकर उसका सिलैक्शन ड्रीम मेकर्स कम्पनी मे विडियो डांस के लिए किया गया है। उसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिये 15 हजार की रकम जमा करानी होगी, इसके बाद उसे मांडलिंग के काम मिनने लगेगें। फरियादी की बेटी ने फोन-पे के जरिये आरोपी द्वारा बताये गये एकांउट में रकम जमा कर दी। इसके बाद 4 जनवरी को फिर एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को डीम मेकर्स कम्पनी का डायरेक्टर बताते हुए कहा कि युवती को मुम्बई की कंपनी मे विडियो शूटिंग करने का ऑफर दिया। जालसाज ने यह भी कहा कि शूटिंग करने के लिये रोजाना 17 हजार पॉच सौ रुपये मिलेंगे और यह शूटिंग करीब 10 दिन तक चलेगी। शातिर ने आगे कहा कि इसके लिए आट्रिस्ट कार्ड बनवाना होगा जिसे बनवाने में 53 हजार रुपये लगेंगे, यह रकम 34 और 19 हजार की दो किस्तो में जमा करना होगी। इस रकम का भुगतान भी फरियादी की बेटी ने फोन-पे के जरिये कर दिया। रकम जमा कराने के बाद जालसाज का फिर फोन आया और उसने एक लाख रुपये और जमा करने की बात कहते हुए कहा कि यदि एक लाख रुपये और जमा नहीं किये तो उसके द्वारा पहले जमा किये गये 71 हजार रुपये वापस नहीं मिलेंगे। इसके बाद संदेह होने पर युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत की।

सायबर क्राईम भोपाल की टीम ने तकनीकी एनालिसिस के आधार पर हाथ लगे सुरागो के जरिये मधुविहार दिल्ली से दो वकार आलम और उसकी सहयोगी युवती अलका बड़ोनिया को गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.