ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को नए शैक्षणिक सत्र से हर दिन फ्री दूध देने का फैसला

जयपुर । राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 70 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को नए शैक्षणिक सत्र से हर दिन फ्री दूध देने का फैसला किया है। मंगलवार को राजस्थान सरकार ने बाल गोपाल योजना की समय अवधि को 4 दिन बढ़ा दिया है।

ऐसे में जो भी विद्यार्थी स्कूल जाएगा। उसे शैक्षणिक दिनों (सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार) में फ्री दूध उपलब्ध करवाया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना के लिए 864 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद आयुक्त मोहन लाल यादव ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बाल गोपाल योजना के तहत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 150 मिली लीटर और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 200 मिली लीटर मिल्क पाउडर से बना दूध प्रार्थना सभा के बाद दिया जाएगा।

इसके तहत स्कूलों में राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की मदद से दूध पहुंचाया जाएगा। इस योजना में दूध वितरण की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन समिति की रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.