ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति को दिए जाएगा पट्टा

मंदसौर 9 मई 23/ म.प्र. शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया की नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति (पट्टाधृति अधिकारों का प्रदान किया जाना) अधिनियम 1984 के अंतर्गत जिले के शहरी क्षेत्रों में शासकीय/ स्थानीय निकाय/ विकास प्राधिकरण की भूमि पर ऐसे भूमिहीन (आवासहीन) नगरीय गरीब व्यक्तियों को जो 31 दिसम्बर 2020 की स्थिति में ऐसी भूमि पर कब्जा रखते हो, पट्टाधृति अधिकार प्राप्त करने की पात्रता होगी । वास्तविक रूप से निवास करने वाले ऐसे आवासहीन व्यक्तियों जिनके पास कोई मकान या भूमि या तो अपने स्वयं के नाम पर या अपने कुटुम्ब के किसी सदस्य के नाम से स्वामित्व में नहीं रखता हो, ऐसे आवासहीन गरीबों को आवासीय भूमि के स्थाई/ अस्थाई पट्टे दिये जाने के संबंध में नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन गरीबों का सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध कार्यक्रम के तहत किया जाना है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंदसौर शहर, मल्हारगढ़, सीतामऊ एवं गरोठ अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत नगरीय निकाय में सर्वेक्षण कार्य सम्पन्न कराने के लिए पूर्णरूपेण उत्तरदायी रहेगे तथा सर्वेक्षण दल गठित कर शासन द्वारा निर्धारित समयबद्ध कार्यक्रम अनुसार सर्वेक्षण तथा पटटा वितरण की कार्यवाही सम्पादित करावेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.