ब्रेकिंग
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर में डॉ. नेहा एडवांस सोनोग्राफी सेंटर का किया शुभारंभ, स्वास्थ्य... नाग पंचमी के पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में मंदसौर में रविवार शाम को भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए सिलाई-ब्यूटी पार्लर सहित चार प्रश... श्रावण उत्सव में भगवान शिव पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 16-17 अगस्त को पशुपतिनाथ मंदि... नशा मुक्त अभियान के तहत मंदसौर पुलिस की कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के मामलों में चार आरोपी गिर... स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया ध्वजारोहण, प्रदेश के विकास और सुरक्षा... राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि मध्य प्रदेश के कई जनपद पंचायतों के सचिवों को वेतन केलाले पढ़ रहे-पंचायत सचिव संगठन शीघ्र एचआईवी जांच और उपचार से एचआईवी महामारी पर नियंत्रण संभव – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रतलाम का हेड कॉन्स्टेबल भीलवाड़ा में रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने 50 हजार रुपये के साथ दबोचा

रतलाम/भीलवाड़ा। रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई को राजस्थान के भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को एसीबी के डीआईजी नारायण सिंह टोगस के निर्देशन में की गई।

एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने में दर्ज एक प्रकरण में उसके गिरफ्तार भाई के साथ मारपीट नहीं करने और मामले में मदद करने के बदले हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई ने 1 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोप है कि वह पहले ही 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। भीलवाड़ा में रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेते समय तपेश गोसाई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से रिश्वत की राशि बरामद की गई।

एसीबी ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद रतलाम पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.