ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ...

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,जोधपुर (राजस्थान) के दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रैक्टर के टायरों में छिपाकर ले जा रहे थे 5.5 किलो अफीम और 30 किलो डोडाचूरा सहित दो ट्रैक्टर और ट्रॉली जब्त

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर के टायरों में छिपाकर ले जाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.5 किलोग्राम अफीम एवं 30 किलोग्राम डोडाचूरा सहित दो ट्रैक्टर और ट्रॉली जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेज सिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

चौकी प्रभारी बुढ़ा विकास गेलोत ने 28-29 जून की रात मुखबिर की सूचना पर झारड़ा-भंवरासा रोड़ स्थित बोरखेड़ी फंटा यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मैसी 241 डी.आई. ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान ट्रॉली में रखे लाल रंग के मैसी 1035 डी.आई. ट्रैक्टर के टायरों के भीतर मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर के पिछले टायर से 30 किलो डोडाचूरा तथा आगे के टायर से 5.5 किलो अफीम बरामद की।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया,

विकास पिता बोहराराम जाट (26 वर्ष) निवासी ग्राम बड़लिया, थाना झंवर, जिला जोधपुर (राजस्थान)
प्रधान पिता सेवाराम जाट (27 वर्ष) निवासी ग्राम बड़लिया, थाना झंवर, जिला जोधपुर (राजस्थान)

दोनों के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 202/2026 के तहत धारा 8/18 एवं 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से बरामद मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जब्त सामग्री
5.5 किलोग्राम अफीम (अनुमानित कीमत ₹8.25 लाख)
30 किलोग्राम डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹60 हजार)
मैसी 241 डी.आई.ट्रैक्टर एवं ट्रॉली (कीमत लगभग ₹4.50 लाख)
मैसी 1035 डी.आई. ट्रैक्टर (कीमत लगभग ₹3 लाख)

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपी विकास जाट के खिलाफ थाना मल्हारगढ़ में पहले से एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैंकृ

अपराध क्रमांक 189/2025 / धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट
अपराध क्रमांक 218/2025 / धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना नारायणगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

वह टेक्स्ट जिसमें 'B4 B4TIMES TIMES B4 INDIA TIMES डिजिटल न्यूज़ चैनल INDIA सत्य की खोज, जनता की आवाज़ समाचार एवं विज्ापन प्रकाशन हेतु www.b4timesindia.com www. whatsaap- 9770027700 Email- b4timesindia@gmail.com प्रस नोट विडियों फोटो विज्ञापन अपनी खबर, प्रेस नोट, फोटो, विडियों और विज्ञापन सामग्री व्हादसएप करें|' लिखा है का ग्राफ़िक हो सकता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.