ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

पुष्कर से सचिन पायलट का बड़ा सियासी हमला, बोले- भाजपा से ऊब चुकी है जनता, जनांदोलन की तैयारी में कांग्रेस

पुष्कर (अजमेर)। राजस्थान के पुष्कर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि देश और राजस्थान की जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और कांग्रेस अब जनहित के मुद्दों को लेकर बड़े जनांदोलन की तैयारी कर रही है।

पायलट ने कहा कि शिविर में राजस्थान और दिल्ली के जिला अध्यक्षों को संगठन विस्तार, विचारधारा के प्रचार और जनता के बीच कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की सोच के अनुरूप जिला अध्यक्षों को संगठन में नई भूमिका और अधिक जिम्मेदारी दी जा रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का युवा, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है, जबकि सरकार समाधान देने में विफल साबित हो रही है। पायलट ने आरोप लगाया कि पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होने के बाद भाजपा ने ऐसे फैसले लिए हैं, जिनका सीधा असर गरीब और आम जनता की जेब पर पड़ा है।

राजस्थान की राजनीति को लेकर उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता भाजपा से ऊब चुकी है। भाजपा चुनाव कराने से बच रही है, क्योंकि उसे जनता के मूड का अंदाजा है।

पायलट ने स्पष्ट संकेत दिए कि आने वाले दिनों में कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं और आम लोगों को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी।

कांग्रेस के इस प्रशिक्षण शिविर को आगामी चुनावी रणनीति और भाजपा के खिलाफ राजनीतिक माहौल तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.