ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाईः धारदार छुरा, अवैध शराब और सट्टा सामग्री जब्त, तीन आरोपी पकड़े कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष के चनाव, 29 सितम्बर को मतदान होगा और 3 अक्टूम्बर को परिणाम आयेंगे नल-जल योजनाओं के मेंटेनेंस का कार्य महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया जाए रू कलेक्टर दिव्यांक सिंह, ... (त्वरित टिप्पणी) - श्री पशुपतिनाथ की शाही सवारी में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी पर छिड़ी बहस, चुनावी सि... हल्द्वानी प्रकरण में राहुल गांधी पर थ्प्त् को लेकर कांग्रेस का हमला, इमरान मसूद बोलेकृ नफरत की राजनी... सीतामऊ के करांडीया में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त हॉस्पिटल में हेल्थ अधिकारी ने महिला अधिकारी के साथ किया रैप, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज ग्वालियर-चंबल संभाग के शासकीय अस्पताल में पहली बार हुआ किडनी ट्रांसप्लांट, गजराराजा चिकित्सा महाविद्... बेरोजगार संगठन के नेता वकील बंजारा सहित दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जमीन का पट्टा दिलाने के न... दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग दंपती की हत्या कर चांदी के आमले लूटे थे, चौथे...

नल-जल योजनाओं के मेंटेनेंस का कार्य महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया जाए रू कलेक्टर दिव्यांक सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को शेष 25 गांवों का कार्य पूर्ण कर योजनाएं हैंडओवर करने के निर्देश

मंदसौर। जिले में संचालित नल-जल योजनाओं के रखरखाव एवं मेंटेनेंस का कार्य महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जाए, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक आत्मनिर्भर बन सकें। स्वयं सहायता समूहों को नल-जल योजनाओं के वाल्व खोलने-बंद करने के साथ ही जलकर वसूली की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।

उक्त निर्देश कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अनुकूल जैन, जल निगम के कार्यपालन यंत्री अलीअसगर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने गांधी सागर-1 एवं गांधी सागर-2 समूह जल प्रदाय योजनाओं तथा एकल ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि गांधी सागर-1 एवं गांधी सागर-2 परियोजनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण कर कमीशनिंग का कार्य प्रारंभ किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि सड़क पुनर्स्थापन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा सभी सड़क पुनर्स्थापन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। जिन स्थानों पर वी.डी.एन. का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां जल निगम ग्राम पंचायत के सहयोग से वैकल्पिक स्थानीय जल स्रोतों के माध्यम से योजनाओं को शीघ्र कमीशन करे।

उन्होंने ग्राम स्तर पर नल-जल योजनाओं के रखरखाव के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि वाल्व संचालन एवं जलकर संग्रहण के कार्य में महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इससे महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को शेष 25 गांवों का कार्य पूर्ण कर योजनाएं हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सामूहिक अंशदान के भुगतान की प्रक्रिया पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से किए जाने के संबंध में भी जानकारी ली गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि घरेलू नल कनेक्शन स्टैंड पोस्ट के बिना भी चालू किए जाएं तथा आवश्यकता अनुसार पाइप को अस्थायी रूप से प्लास्टिक वाल्व लगाकर बंद रखा जाए। उपभोक्ता स्तर तक 0.2 पीपीएम अवशिष्ट क्लोरीन बनाए रखने के लिए इंटरमीडिएट क्लोरीनेशन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष गांवों में जल आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में अभी तक वी.डी.एन. का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, ऐसे गांवों को चिन्हित कर जल निगम अथवा संबंधित ग्राम पंचायत के माध्यम से नियमित एवं सुचारु जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.