ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद, बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए ... गोविन्दपुरा की BDA कॉलोनी की मुख्य सड़क बदहाल, चौंबर भरे; रहवासियों में नाराजगी-पार्षद से शिकायत के ब... मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर र... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत  शिविर 29 अगस्त को वायडीनगर पुलिस की कार्रवाई, मारपीट-धमकी और जुआ खेलने के दो मामले दर्ज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनता के विश्वास पर खरा उतरने की सार्थक पहल है, जनविश्वास अभियान चिरोला घाट आश्रम पहुंचे CM मोहन यादव, भगवान शिव का किया पुष्प और दुग्धाभिषेक आठ मुखों में विराजमान भगवान शिव का अद्भुत स्वरूप, पशुपतिनाथ महादेव को बांधी रक्षा सूत्र की राखी मध्यप्रदेश को मिलेगा खेल विकास का नया अवसर, गांव से वैश्विक मंच तक पहुंचेगी प्रतिभा, खेलों के साथ स्... बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि का तत्काल वितरण करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

गोविन्दपुरा की BDA कॉलोनी की मुख्य सड़क बदहाल, चौंबर भरे; रहवासियों में नाराजगी-पार्षद से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने का आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश की मंत्री कृष्णा गौर के विधानसभा क्षेत्र गोविन्दपुरा की BDA कॉलोनी को जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क की स्थिति खराब होने के साथ ही जगह-जगह चौंबर भरे पड़े हैं, जिससे रहवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रहवासियों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति और चौंबरों की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि उनकी समस्याएं सुनने वाला कोई जिम्मेदार नजर नहीं आ रहा।

सवालों के घेरे में स्थानीय व्यवस्था

रहवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से जनता को मूलभूत सुविधाओं की उम्मीद रहती है, लेकिन यदि मुख्य सड़क और जल निकासी जैसी बुनियादी समस्याओं पर भी सुनवाई नहीं होगी तो आम जनता अपनी शिकायत लेकर आखिर कहां जाए?

लगातार चुनाव जीत रहे जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में यदि नागरिकों को सड़क, सफाई और जल निकासी जैसी समस्याओं से जूझना पड़े, तो यह स्थानीय व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस बदहाल सड़क की सुध कब लेते हैं और रहवासियों को कब राहत मिलती है।

May be an image of text that says "B4 TIMES INDIA जन-जन जन जन की आवाज, सच के साथ खबर वही, जो है सही! WhatsApp करें 9770027700 विज्ञापन हेतु संपर्क करें अपने व्यवसाय, प्रतिष्ठान, कार्यक्रम, शुभकामनाऐं और विज्ञापन को दें प्रभावी पहचान आज ही विज्ञापन बुक करें और अपने ब्रांड को दें नई ऊंचाइयाँ! सीमित स्थान जल्दी करें!"

Leave A Reply

Your email address will not be published.