ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाईः धारदार छुरा, अवैध शराब और सट्टा सामग्री जब्त, तीन आरोपी पकड़े

Madhya Pardesh / मंदसौर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का छुरा, दूसरे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब तथा तीसरे आरोपी से सट्टा अंक लिखी पर्ची और ₹2,000 नकद जब्त किए।

धारदार छुरा लेकर घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वायडीनगर थाना क्षेत्र में 31 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे काबरा पेट्रोल पंप के सामने औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी मुन्ना खान पिता नत्ते खान, उम्र 48 वर्ष, निवासी इंद्रा कॉलोनी, जिला मंदसौर के कब्जे से एक लोहे का धारदार छुरा बरामद किया गया। मामले में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

दलौदा में 5 लीटर कच्ची शराब जब्त

दलौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 31 अगस्त को शाम करीब 6 बजे पिपली बाजार, एलची में कार्रवाई करते हुए परसराम पिता देवराम भारती, उम्र 56 वर्ष, निवासी एलची को अवैध शराब ले जाते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में अपराध क्रमांक 337/2026, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

नाहरगढ़ में सट्टे पर कार्रवाई, ₹2 हजार नकद और पर्ची बरामद

नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने 31 अगस्त को ग्राम फोसरी में संजीत-मंदसौर रोड स्थित चिकित्सालय के सामने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक सदाम शाह पिता मन्नू शाह, उम्र 34 वर्ष, निवासी संजीत के कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची एवं ₹2,000 नकद बरामद हुए। मामले में धारा 4-क सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस की इन कार्रवाइयों से अवैध हथियार, अवैध शराब और सट्टे जैसी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने का संकेत मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.