ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

हॉस्पिटल में हेल्थ अधिकारी ने महिला अधिकारी के साथ किया रैप, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ ऑफिसर ने महिला अधिकारी से रेप किया। गर्दन पर चाकू रखकर धमकाया। आरोपी बोला अगर किसी को बताया तो पहले तुझे, फिर तेरे परिवार को मार डालूंगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोहेल आरोग्यम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ है। पीड़िता भी उसी के साथ काम करती है। आरोपी ने शनिवार को वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद से फरार है।

ऊपर के कमरे में ले जाकर की जबरदस्ती-28 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, आरोपी सोहेल पिछले कई दिनों से उसे धमकाकर जबरदस्ती करने का दबाव बना रहा था। सोहेल उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था, लेकिन डर की वजह से वह किसी से कुछ नहीं कह रही थी।

पीड़िता के मुताबिक, 29 अगस्त की सुबह वह स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। इसी दौरान सोहेल ने उसे ऊपर की मंजिल पर विजिट के लिए साथ चलने को कहा। महिला ने जाने से मना कर दिया।

इस दौरान सोहेल ने उससे कहा कि वह उसके साथ कई साल से काम कर रही है, फिर भी उस पर भरोसा नहीं करती। महिला को वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी। इससे वह डर गई और आरोपी के साथ ऊपर चली गई।

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया-महिला ने पुलिस को बताया कि ऊपर की मंजिल पर पहुंचने के बाद सोहेल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद उसने महिला का मुंह दबाया और जमीन पर पटक दिया। सोहेल ने जेब से चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर रख दिया।

महिला के मुताबिक, इसके बाद चाकू दिखाकर उसे धमकाया और रेप किया। आरोपी ने धमकी भी दी। आरोपी की धमकी से वह बुरी तरह डर गई थी। इसी वजह से वह उसका विरोध नहीं कर सकी।

घटना के बाद परिजन को बताई पूरी बात-महिला के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी मौके से चला गया। उसने अपने परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसके साथ थाने पहुंचे। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात आरोपी सोहेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

इंदौर पुलिस ने बताया-आरोपी के खिलाफ एफआईआर हो गई है। पुलिस महिला के लगाए आरोपों की जांच करने के साथ घटनास्थल और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.