ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाईः धारदार छुरा, अवैध शराब और सट्टा सामग्री जब्त, तीन आरोपी पकड़े कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष के चनाव, 29 सितम्बर को मतदान होगा और 3 अक्टूम्बर को परिणाम आयेंगे नल-जल योजनाओं के मेंटेनेंस का कार्य महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया जाए रू कलेक्टर दिव्यांक सिंह, ... (त्वरित टिप्पणी) - श्री पशुपतिनाथ की शाही सवारी में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी पर छिड़ी बहस, चुनावी सि... हल्द्वानी प्रकरण में राहुल गांधी पर थ्प्त् को लेकर कांग्रेस का हमला, इमरान मसूद बोलेकृ नफरत की राजनी... सीतामऊ के करांडीया में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त हॉस्पिटल में हेल्थ अधिकारी ने महिला अधिकारी के साथ किया रैप, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज ग्वालियर-चंबल संभाग के शासकीय अस्पताल में पहली बार हुआ किडनी ट्रांसप्लांट, गजराराजा चिकित्सा महाविद्... बेरोजगार संगठन के नेता वकील बंजारा सहित दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जमीन का पट्टा दिलाने के न... दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग दंपती की हत्या कर चांदी के आमले लूटे थे, चौथे...

कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष के चनाव, 29 सितम्बर को मतदान होगा और 3 अक्टूम्बर को परिणाम आयेंगे

निकाय-पंचायत उपचुनाव का ऐलान : 29 सितंबर को मतदान, 3 नगर निकाय अध्यक्ष, 26 पार्षद पदों पर होगा चुनाव

भोपाल। मध्यप्रदेश में खाली पडे नगरीय निकाय और पंचायत पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 29 सितंबर 2026 को मतदान होगा। चुनाव की प्रक्रिया 8 सितंबर से नामांकन के साथ शुरू होगी।

नगरीय निकायों के नतीजे 3 अक्टूबर को आएंगे, जबकि पंचायतों के परिणाम पद के अनुसार 3 और 5 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
निकाय चुनाव में -मालवा के सुसनेर, टीकमगढ़ नगरपालिका और धार जिले की कुक्षी नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। इसके अलावा अलग-अलग नगरीय निकायों के 26 पार्षद पदों पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। 8 सितंबर से नामांकन,18 को नाम वापसी निर्वाचन आयोग के अनुसार 8 सितंबर को चुनाव की सूचना जारी होने के साथ नामांकन शुरू होगा। उम्मीदवार 15 सितंबर तक नामांकन जमा कर सकेंगे। 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 18 सितंबर नाम वापस ले सकेंगे।
इसी दिन चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। को डाले को नगरीय निकायों में 29 सितंबर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोट जाएंगे। मतगणना 3 अक्टूबर सुबह 9 बजे से होगी।

पंचायतों में 7 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव पंचायत उपचुनाव में 7 जिला पंचायत सदस्य, 28 जनपद पंचायत सदस्य, 110 सरपंच और 4090 पंच पदों के लिए चुनाव होगा। पंचायतों में मतदान 29 सितंबर को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। पंच पद के बोटों की गिनती मतदान केंद्र पर ही होगी। सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के लिए ईवीएम से मतगणना 3 अक्टूबर को विकासखंड मुख्यालय पर सुबह बजे से होगी। इसी दिन इनके परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य और पंच पद के परिणाम 5 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे घोषित होंगे।
इन शहरों में पार्षद पद पर उपचुनाव इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 और 60, ग्वालियर के बार्ड 5, सागर के वार्ड 11, कटनी के वार्ड 41, खंडवा के वार्ड 34 और एक निकायों में पार्षद पदों पर चुनाव होगा।

दमोह, इटारसी, मुलताई, दतिया, कोतमा, आष्टा और विदिशा में भी खाली पार्षद पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। नगर परिषदों में फूफ, चाकघाट, लोहारदा, कोटर, जैतवारा, सिलवानी, बड़ौदा, बरघाट, कसरावद, पिपलिया मंडी, निवाली बुजुर्ग और कुक्षी के संबंधित वार्डों में भी उपचुनाव होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.