ब्रेकिंग
हल्द्वानी प्रकरण में राहुल गांधी पर थ्प्त् को लेकर कांग्रेस का हमला, इमरान मसूद बोलेकृ नफरत की राजनी... सीतामऊ के करांडीया में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त हॉस्पिटल में हेल्थ अधिकारी ने महिला अधिकारी के साथ किया रैप, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज ग्वालियर-चंबल संभाग के शासकीय अस्पताल में पहली बार हुआ किडनी ट्रांसप्लांट, गजराराजा चिकित्सा महाविद्... बेरोजगार संगठन के नेता वकील बंजारा सहित दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जमीन का पट्टा दिलाने के न... दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग दंपती की हत्या कर चांदी के आमले लूटे थे, चौथे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद, बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए ... गोविन्दपुरा की BDA कॉलोनी की मुख्य सड़क बदहाल, चौंबर भरे; रहवासियों में नाराजगी-पार्षद से शिकायत के ब... मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर र... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत  शिविर 29 अगस्त को

हल्द्वानी प्रकरण में राहुल गांधी पर थ्प्त् को लेकर कांग्रेस का हमला, इमरान मसूद बोलेकृ नफरत की राजनीति कर रही है सरकार

दिल्ली। हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ F.I.R दर्ज किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है और दलित समाज के नेताओं के साथ होने वाले अपमानजनक व्यवहार पर कार्रवाई करने के बजाय विरोध करने वालों के खिलाफ थ्प्त् दर्ज की जा रही है।

इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कदम रखने के बाद वहां “अशुद्धि” मानकर शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने साथ हुए व्यवहार का मुद्दा संसद में भी उठाया था, जिस पर भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने माफी भी मांगी थी।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब इस मामले में माफी मांगी जा चुकी थी, तो राहुल गांधी के खिलाफ किस आधार पर F.I.R. दर्ज कराई गई और उन पर SC/St Act. के तहत मामला क्यों दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इस कानून को मजाक नहीं समझना चाहिए और थ्प्त् दर्ज करने वाले अधिकारियों को भी कानून तथा परिस्थितियों की गंभीरता को समझना चाहिए।

 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हल्द्वानी में जो हुआ, उसे “शुद्धिकरण” का नाम देना छुआछूत और भेदभाव की श्रेणी में आता

इससे पुर्व राहुल गांधी ने भी इस मामले को लेकर कहा कि घटना के संबंध में शिकायत किए 20 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ F.I.R. दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में दलित समाज के लोगों को जन्म से लेकर जीवन के विभिन्न चरणों तक भेदभाव और अपमान का सामना करना पड़ता है तथा जब कोई व्यक्ति बुलंद आवाज में अपने अधिकारों की बात करता है तो उसके खिलाफ हमले और तेज हो जाते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हल्द्वानी में जो हुआ, उसे “शुद्धिकरण” का नाम देना छुआछूत और भेदभाव की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान और कानून के अनुसार छुआछूत दंडनीय अपराध है।

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को 20 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही F.I.R. दर्ज की गई। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दलित विरोधी विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश का दलित समाज इस पूरे घटनाक्रम को देख रहा है।

कांग्रेस ने कहा कि अब गेंद भाजपा के पाले में है और संबंधित मामले में SC/St Act. के तहत शीघ्र F.I.R. दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो पार्टी लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से न्याय की लड़ाई लड़ना जानती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.