ब्रेकिंग
कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क...

नीमच जिला प्रशासन द्वारा 14 मई से जिले में चार दिवसीय ईकेवायसी महाअभियान का आयोजन, जल गंगा संवर्धनआयोजित किया जा रहा

नीमच।  कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी जिला नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे इस अभियान के दौरान आवंटित ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे और जन सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक-एक कार्य अवश्य प्रारंभ करवाए। साथ ही क्षेत्र में ईकेवायसी कार्य की प्रगति की मॉनिटरिंग भी करें।
सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निराकरण करें:- बैठक में सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए, कि वे 50 व 100 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों को संतुष्टि के साथ निराकृत करवाएं। कलेक्टर ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करने के निर्देश भी सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ को दिए। सभी सीएमओ को 50 दिवस से उपर की सीएम हेल्पलाईन की सभी शिकायतों का निराकरण कर, ए ग्रेड हांसिल करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ निर्देश दिए, कि संबल योजना के तहत मृत्यु के प्रकरणों में अंत्येष्टी सहायता का नियमानुसार तत्काल भुगतान सुनिश्चित हो। साथ ही 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का प्रकरण भी तत्काल तैयार कर एक माह में परिवार को आर्थिक सहायता का अनिवार्य रूप से भुगतान किया जाए। इसमें उदासीनता नहीं बरती जाए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को उपखण्ड स्तर पर प्रतिमाह बीएल बी.सी. की बैठके आयोजित कर, विभिन्न स्वरोजगार एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति की नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.