ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

स्टाम्प वेण्डर एंव सर्विस प्रोवाइंडर पिता-पुत्र पर कोतवाली थाना मंदसौर मे 420 का प्रकरण दर्ज

मंदसौर। मध्य प्रदेश, मंदसौर, कोतवाली पुलिस ने रजिस्ट्री करवाने के नाम पर लिए साढ़े तीन लाख रूपए हड़पने वाले आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कोतवाली टीआई पुष्पेन्द्रसिंह राठौर ने बताया कि फरीयादी रणजीत पिता मदनलाल सुथार निवासी गांधी नगर ने 14 फरवरी को शिकायत की। इसमें बताया कि जिनेश पिता भंवर लाल जैन व उसके पुत्र प्रखर जैन निवासी बामना गली ने रजिस्ट्री हेतु स्लॉट बुक करवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रूपए लिए। लेकिन रूपए वापस नहीं लौटाए। अमानत में खयानत कर धोखाधड़ी की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ घारा धारा 316(2),318(4),3(5) बीएनएस 406,420,34 भादवि के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपी ने राशि नहीं लौटाई, बैंक चेक भी हुआ निरस्त
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिनेशचन्द जैन जो कि स्टाम्प वेण्डर एंव सर्विस प्रोवाइंडर है। इसे स्लाट बुक करने के लिये रणजीत सुधार ने 3 लाख 50 हजार रूपए दिए थे, क्योंकि रामटेकरी स्थित मकान का सौदा किया जा रहा था। सौदा निरस्त होने के बाद विक्रय पत्र निष्पादित नहीं हो पाया। लेकिन जिनेश ने उक्त राशि नहीं लौटाई। कहा कि राशि विभागीय राशि कटने के बाद प्राप्त होगी। जबकि जिनेश ने 3 लाख 39 हजार रूपए की राशि अपने खाते में प्राप्त कर ली थी। इस संबंध में 3 लाख 25 हजार का एक चेक दिया गया। लेकिन ये चैक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। इसके बाद पैसे मांगे तो कहा कि तुझे मरवाकर शिवना नदी में फिंकवा देंगे। बतादें, आरोपी आदतन अपाराधी की श्रैणी मे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.