ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

ग्राम धनेरियाकलां -मेढ़ विवाद के कारण लट्ठ से मारपीट कर फरियादी का हाथ तोडने वाले 03 आरोपियो को 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास

Madhya pardesh// नीमच। श्रीमति स्वागिता पूर्णेश श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच के द्वारा मेढ़ तोडने के विवाद के कारण लट्ठ से मारपीट कर फरियादी का हाथ तोडने वाले 03 आरोपीगण (1) नंदलाल पिता रामचंद्र शर्मा, उम्र-44 वर्ष, (2) चिरंजीव पिता रामचंद्र शर्मा, उम्र-42 वर्ष तथा (03) मनोज पिता ओमप्रकाश नागदा, उम्र-23 वर्ष, तीनों निवासी-ग्राम धनेरियाकलां, थाना बघाना, जिला नीमच (म.प्र.) को धारा 325/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 02-02 वर्ष के सश्रम कारावास व 1500-1500रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं चंद्रकांत नाफडे द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 03 वर्ष पूर्व की होकर  25.04.2022 को दोपहर के 12ः30 बजे ग्राम धनेरियाकलां स्थित फरियादी के खेत कोटा मार्ग की हैं। घटना दिनांक को फरियादी संजय नागदा भैंस चरा रहा था, तभी वहा पर उसका काका आरोपी नंदलाल आया और बोला की मेरी मेढ़ क्यों फाड दी, तो इस पर फरियादी ने ऐसा कारने से मना कर दिया। इसी दौरान वहां पर अन्य 2 आरोपी चिरंजीव व मनोज भी लट्ठ लेकर आ गये। तीनों आरोपीगण ने मेढ़ की बात को लेकर विवाद करते हुए लट्ठ से फरियादी के साथ मारपीट की, जिस कारण फरियादी के दाए हाथ, बाय पैर व पीठ पर चोट आई। फरियादी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके भाई पारस व दिपेश ने आकर बीच-बचाव किया। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपीगण के विरूद्ध थाना बघाना में आपराध क्रमांक 145/22 पंजीबद्ध किया गया। फरियादी का मेडिकल कराने पर उसके दाएं हाथ में फ्रैक्चर होना पाया गया। बघाना पुलिस ने आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.