ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

होमगार्ड लाईन में मनाया गया म.प्र.होमगार्ड एंव नागरिक सुरक्षा दिवस पर उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले होमगार्ड सैनिक सम्‍मानित

नीमच। मध्यप्रदेश , नीमच जिला होमगार्ड लाईन कनावटी में शुक्रवार को म.प्र.होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा दिवस समारोह आयोजित किया गया। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं एसपी अंकित जायसवाल ने इस अवसर पर आयोजित होमगार्ड की भव्‍य परेड़ का निरीक्षण कर, सलामी ली। कलेक्‍टर एवं एसपी ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले होमगार्ड सैनिकों और उनके प्रतिभाशाली बेटो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया। इस मौके पर सीएसपी अभिषेक रंजन, जेल अधीक्षक यशवंत कुमार मांझी, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश मालवीय, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिह, जिला कमाण्‍डेंट होमगार्ड युवराज सिह चौहान व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
होमगार्ड लाईन कनावटी में होमगार्ड स्‍थापना दिवस एवं नागरिक सुरक्षा दिवस पर आयोजित परेड़ का नेतृत्‍व प्‍लाटून कमाण्‍डेंट श्रीमती पुष्‍पा चौहान एवं जयपाल सिह ने किया। प्‍लाटून कमाण्‍डर राजेन्‍द्र सिह, शंकर सिह एवं यशवंत पंवार के नेतृत्‍व में जिले की होमगार्ड एवं एसडीआरएफ जवानों ने भव्‍य एवं आकर्षक मार्च पास्‍ट परेड प्रस्‍तुत की। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने होमगार्ड महानिदेशक अरविंद कुमार के होमगार्ड स्‍थापना दिवस के संदेश का वाचन किया।
कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने आपदा प्रबंधन का उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले पर प्‍लाटून कमाण्‍डेंट श्रीमती पुष्‍पा चौहान एवं सैनिक क्रमांक-7 श्री लक्ष्‍मण सिह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया। साथ ही सैनिक क्रमांक 161 नरेन्‍द्र सिह चंद्रावत के पुत्र कीर्तिराज सिह द्वारा बीएससी कृषि में 69 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर 7500 रूपये की राशि का चैक एवं सैनिक क्रमांक 142 तेजसिह राठौर के पुत्र शिविराज सिह राठौर द्वारा 10वीं में 93 प्रतिशत अंक हांसिल करने पर 5 हजार रूपये का चेक भी प्रदान किया। कलेक्‍टर एवं एसपी ने उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए सैनिक बलवंतसिह एवं मुकेश मेघवाल को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया।
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने अपने उदबोधन में होमगार्ड के अधिकारियों एवं जवानों को होमगार्ड दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए आपदा प्रबंधन के कार्यो में उनके योगदान की सराहना की। कलेक्‍टर एवं एसपी ने होमगार्ड लाईन में आयोजित आपदा प्रबंधन उपकरणों, सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.संजय जोशी ने किया तथा जिला कमाण्‍डेंट युवराज सिह चौहान ने आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.