ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

नीमच जिला मे 13 सांची दुग्‍ध पार्लरों को प्रशासन ने किया सील,पार्लरों के आसपास से अवैध अतिक्रमण हटवाया

नीमच मध्यप्रदेश। 7 फरवरी 2024, कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं एडीएम सुश्री नेहा मीना के मार्गदर्शन में राजस्‍व अधिकारियों, नगरपालिका और दुग्‍ध संघ की संयुक्‍त टीम व्‍दारा सांची दुग्‍ध का विक्रय एवं सांची उत्‍पादों का विक्रय नहीं करते हुए अन्‍य सामग्री पदार्थो का विक्रय करने वाले तथा दुग्‍ध संघ के साथ अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करवाने वाले और नगरपालिका से अनुबंध नहीं करवाने वाले 13 दुग्‍ध पार्लरों को बुधवार को सील कर दिया गया है। अर्थात इन दुग्‍ध पार्लरों को बंद करवाकर, राजस्‍व नगरपालिका एवं दुग्‍ध संघ की टीम व्‍दारा सील कर पार्लरों के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटा दिया गया है।

    कलेक्‍टर एवं एडीएम के निर्देशन में तहसीलदार संजय मालवीय, नायब तहसीलदार सुश्री जागृति जाट एवं न.पा. तथा दुग्‍ध संघ की टीम बुधवार को ठाकुर दुग्‍ध पार्लर कारगिल चौराहा, विनायक दुग्‍ध पार्लर सिविल हास्पिटल के बाहर, लक्‍की दुग्‍ध पार्लर संजीवनी कॉलोनी के बाहर, बाणेश्‍वरी दुग्‍ध पार्लर कॉलेज रोड, यश दुग्‍ध पार्लर जिला पंचायत के सामने, स्‍वास्तिक दुग्‍ध पार्लर बीएसएनएल ऑफिस के बाहर, कालिका दुग्‍ध पार्लर कमल चौक, मिल्‍कीवे पार्लर स्‍टेशन रोड, सांची मिल्‍क पार्लर पारसी की बावडी नीमच, जोगमाया दुग्‍ध पार्लर गायत्री मंदिर के पास, गणेश दुग्‍ध पार्लर चौपडा सर्कल, सांची दुग्‍ध पार्लर यातायात थाने के बाहर एवं सांची दुग्‍ध पार्लर प्रायवेट बस स्‍टेण्‍ड नीमच को अनुबंध, नवीनीकरण नही करवाकर अवैध रूप से सांची उत्‍पाद के अलावा अन्‍य सामग्री विक्रय करने पर बंद करवाकर, सील करवा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.