ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

नीमच मे कुत्तों का आंतक- रातभर भौंक-भौंककर लोगों की नींद खराब करते और दिन मे जब मर्जी हो किसी को काटने में भी देरी नहीं करते

नीमच। मध्यप्रदेश, नगरपालिका ने लगता है नीमच शहर कुत्तों के हवाले कर दिया है। हर गली, मोहल्ले, बाजारों में कुत्तों के झुण्ड घुमते दिखाई देते हैं। ये कुत्ते अपनी गली मोहल्ले के राजा बने हुए हैं। रातभर भौंक-भौंककर लोगों की नींद तो खराब करते ही हैं परन्तु दिन हो या रात जब मर्जी हो किसी को काटने में भी देरी नहीं करते। ऐसा नहीं है कि ये केवल बाहरी लोगों को ही काटते हैं, अपने गली मोहल्ले वालों को भी अपने खौफ से जब तब अवगत कराते रहते हैं।
उक्त आषय का बयान जारी करते हुए नपा के पूर्व स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ.पृथ्वीसिंह वर्मा ने कहा कि नीमच नगरपालिका ने कुत्तों की नसबंदी के नाम पर लाखों रूपए खर्च कर दिये हैं मगर हर गली मोहल्ले में कुत्तों के पिल्ले घुमते हुए नजर आते हैं। कुत्तों की घुमती हुई टोलियां नगरपालिका के भ्रष्टाचार की कहानी कह रही है। नगरपालिका समय समय पर इन पर नियंत्रण के लिए कई घोषणाएं तो करती हैं परन्तु केवल रटे रटाए बयान रहते हैं नतीजा सिफर और केवल सिफर।
डॉ.पृथ्वीसिंह वर्मा ने कहा कि जरा सा ध्यान नहीं रहे तो कुत्ते के पिल्ले किसी भी गाडी के नीचे आ जाते हैं। कुत्ते चाहे आम आदमी पैदल हो या गाडी पर उनके पीछे भौंकते हुए दौडते हैं और काटने में भी देर नहीं करते। केवल जिला चिकित्सालय में ही रोजाना कुत्तों के काटने के 8 से 10 केस आते हैं और रोजाना 40 से 50 व्यक्ति कुत्ता काटने के पीडित इंजेक्षन लगवाने आते हैं। औसतन हजार, बारह सौ इन्जेक्षन प्रतिमाह लगाए जाते हैं। इसके अलावा निजी चिकित्सालयों में जो इन्जेक्षन लगाते हैं वह अलग हैं जो लगभग इतनी ही संख्या में लगाए जा रहे हैं, जिनकी लागत प्रति इंजेक्षन चार सौ रूपए आती है।
नगरपालिका का मेनका गांधी के जीव हिंसा आन्दोलन की आड में लाखों रूपया कुत्तों की नसबंदी को लेकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ रहा है। लोग त्रस्त हैं, नगरपालिका मस्त है। जीव हिंसा रोकने के नाम पर निष्क्रिय बनी नगरपालिका मानव हिंसा करवा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.