ब्रेकिंग
मेट्रिमोनियल साइट पर एनआरआई बनकर साढ़े 7 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार मध्यप्रदेश पुलिस थाना अफजलपुर की टीम द्वारो 200 पेटी अवैध शराब पकड़ी, बोलेरो पिकअप जब्त, चालक वाहन छो... भानपुरा थाना, चौकी भैसोदामंडी पुलिस ने 12 लाख की एमडी और डोडाचूरा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक व मो... इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के कथित रूप से छलपूर्वक क्यूआर कोड तैयार कर ठगी के नेटवक के मामले मे प्रकरण... उप मुख्यमंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बच्चों के उत्कृष्ट विचार विकसित भारत का सपन... मध्यप्रदेश के 4 ऐतिहासिक स्थल यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल, प्रदेश का बढ़ा गौरव, बाघ गुफा चित्... रिश्वत लेते हुए दलौदा चौपाटी सरपंच प्रतिनिधि गिरफ्तार, ईओडब्लुउज्जैन की कार्रवाई; महिला सरपंच के पति... बेला एस्टेट में 728 मतदाताओं के नाम हटने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- दशकों से रह रहे लोगों के ... लता मंगेशकर और शहीद भगत सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर पुलिस की कार्रवाई जारी, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, बड़ी म...

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pardesh / छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा में विभिन्न विभागों के पदोन्नत एवं नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बीते ढाई वर्षों में प्रदेश में लगभग एक लाख शासकीय पदों पर भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा दो लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है तथा 17 हजार नए पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि पदोन्नति और नई नियुक्तियां प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। इससे सरकारी तंत्र अधिक प्रभावी बनता है और आमजन को बेहतर, त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त एवं पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों से ईमानदारी, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा करने का आह्वान करते हुए कहा कि सुशासन की भावना को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

 

Image

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से होना प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी कार्यालयों में बैठने के बजाय क्षेत्र में जाकर आमजन से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

Image

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जनता के बीच रहकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने और समस्याओं के शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

 

Image

 

2 लाख नई सरकारी भर्तियों का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्षों से लंबित शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया को दोबारा शुरू कराया गया है। साथ ही पुलिस, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बीते ढाई वर्षों में प्रदेश में लगभग 1 लाख शासकीय भर्तियां की जा चुकी हैं और अब 2 लाख नई भर्तियां भी की जाएंगी।

 

Image

 

लोक सेवा केंद्र का किया निरीक्षण

छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर नागरिकों को दी जा रही सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Image

 

बच्चों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा स्थित विद्या अर्पण हाई स्कूल परिसर के बाहर बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को स्नेह व दुलार दिया और उनके साथ कुछ यादगार पल बिताए। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय व्यवहार वहां मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

Image

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.