ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

रीवा में सुपर स्पेशिलटी हॉस्पिटल के विस्तार के लिए लगभग ₹164 करोड़ की स्वीकृति दी गई, कैबिनेट बैठक मे हूए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय- मंत्री श्री विजयवर्गीय

भोपाल। मध्यप्रदेश, रीवा में सुपर स्पेशिलटी हॉस्पिटल के विस्तार के लिए लगभग ₹164 करोड़ की स्वीकृति दी गई ।  स्टार्टअप नीति में संशोधन का प्रस्ताव लाया गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। इसमें अब यह प्रावधान किया गया है कि नेशनल और इंटरनेशनल सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रदेश के स्टार्टअप को प्रतिपूर्ति राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में भाग लेने पर 50 हजार और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने पर डेढ़ लाख रुपए तक की प्रतिपूर्ति होगी। सूक्ष्य, लघु और मध्यम उद्योग विभाग ने यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया था कि इन सम्मेलनों में भाग लेने के लिए स्टार्टअप को प्रोत्साहन राशि दी जाए, इसके अलावा बैठक में विभागीय जांच संबंधी कुछ अन्य फैसले भी लिए गए।

मंत्रिमंडल समूह की अहम बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में हुई। इस कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया को दी।

विजयवर्गीय ने बताया कि स्टार्टअप वाले जितने भी लोग हैं जो राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं उन्हें राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने पर ₹50 हजार व अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने पर ₹1.50 लाख की राशि प्रतिपूर्ती के रूप में सरकार देगी। रीवा में सुपर स्पेशिलटी हॉस्पिटल के विस्तार के लिए लगभग ₹164 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व है कि पार्वती- काली सिंध- चंबल लिंक परियोजना का लाभ मध्यप्रदेश और राजस्थान को मिलेगा। लगभग ₹72 हजार करोड़ की इस परियोजना में राज्यांश मात्र 10% है, 90% राशि केंद्र शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना से प्रदेश के 12 जिले लाभान्वित होंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक से पहले कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए धन्यवाद दिया तथा प्रदेश को 10405 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार माना। मंत्री परिषद के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर अभिवादन किया।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दे रहे हैं https://x.com/JansamparkMP/status/1752579651107786906?s=20

Leave A Reply

Your email address will not be published.