ब्रेकिंग
पिपलिया मंडी पुलिस द्वारा जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व नकदी जब्त भानपुरा पुलिस की कार्रवाई- अवैध मछली पकड़ने, मारपीट और सट्टा लिखते आरोपी पर प्रकरण दर्ज मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, इंदौर संभागायुक्त सहित छह जिलों के... पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्निक भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, सभी के कल्याण की कामना की

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ श्रावण माह के अन्तिम सोमवार 28 अगस्त को उज्जैन पहुँचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। पं. प्रदीप गुरू ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को श्री महाकाल लोक में ई-रिक्शा से भ्रमण किया। उन्होंने श्री महाकाल लोक के दर्शन के लिये आये श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा कहा कि भगवान महाकालेश्वर सभी का कल्याण करें, सबका मंगल हो।

रक्षा-बंधन पर वितरित किये जाने वाले लड्डुओं के निर्माण का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोमवार को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद रक्षा-बंधन पर्व पर वितरित किये जाने वाले लड्डुओं के निर्माण का अवलोकन किया। सवा लाख लड्डुओं का निर्माण किया जा रहा है।

भगवान महाकाल के दर्शन के पूर्व उज्जैन पहुँचने पर हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव,  विवेक जोशी,  बहादुर सिंह बोरमुंडला, पूर्व सांसद  चिन्तामणि मालवीय, पूर्व विधायक  सतीश मालवीय,  रोड़मल राठौर,  राजेन्द्र भारती,  मुकेश पण्ड्या,  अनिल जैन कालूहेड़ा,  प्रकाश प्रजापत,  वीरेंद्र कावड़िया,  ओम जैन,  जगदीश अग्रवाल,  मुकेश यादव, पूर्व नगर निगम सभापति  सोनू गेहलोत और  राजपाल सिंह सिसौदिया आदि ने आत्मीय स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.