ब्रेकिंग
पिपलिया मंडी पुलिस द्वारा जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व नकदी जब्त भानपुरा पुलिस की कार्रवाई- अवैध मछली पकड़ने, मारपीट और सट्टा लिखते आरोपी पर प्रकरण दर्ज मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, इंदौर संभागायुक्त सहित छह जिलों के... पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म...

सीएम के विश्वसनीय मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के खिलाफ लोकायुक्त कार्यालय मे शिकायत दर्ज

भोपाल। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस इन दिनो कांग्रेस के रडार पर हैं। श्री बैस सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबी और भरोसेमंद माने जाने वाले है। एक रिपोर्ट के हवाले से कांग्रेस नेताओ ने प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस खिलाफ लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। प्रतिनिधि मंडल में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एनपी प्रजापति सहित अन्य लोग शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने लोकायुक्त के एनके गुप्ता से मिलकर मुख्य सचिव की शिकायत की। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए विवेक तन्खा ने सीएस इकबाल सिंह बैंस सहित आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ललित मोहन बेलवाल पर भी कई तरह के आरोप लगाए। उन्होने मध्य प्रदेश अकाउंटिंग जनरल (एजी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कि कहा कि उसमें पॉच सौ करोड़ का घपला बताया गया है। विवेक तन्खा ने एजी की रिपोर्ट के बावजूद ललित मोहन बेलवाल को सीईओ पद पर कंटिन्यू करने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने घोटाले के बावजूद उन्हें लगातार एक्सटेंशन दिया जा रहा है, उनका आरोप है कि उन्हें मुख्य सचिव का संरक्षण है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने कई बार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, लेकिन इसे उठाने नहीं दिया गया। विवेक तन्खा ने सवाल किया कि आखिर इन मामलों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। अब हमने अपनी शिकायत लोकायुक्त को की है, और उम्मीद है, कि इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। विवेक तन्खा ने कहा है कि ये मध्यप्रदेश के इतिहास का बेहद दुखद प्रसंग है इससे पहले कभी प्रदेश में ऐसा दिन नहीं आया जब प्रदेश के चीफ सेकेट्री के खिलाफ लिखित में भ्रष्टाचार की शिकायत की गई हो। हम चाहते हैं, कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएं। बता दें कि कांग्रेस लगातार मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को लेकर विरोध कर रही है, और उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। इससे पहले डॉ. गोविंद सिंह भी चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखकर उन्हें हटाने की मांग कर चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.