ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

रतलाम । आलोट मे खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन सांदीपनि विद्यालय आलोट, खेल परिसर में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में हुआ। इसमें स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर, विशेष अतिथि पार्षद मधु खारोल एवं विद्यालय प्राचार्य फिरोज खान ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 200 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लेते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ब्लॉक समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल ने बताया कि 200 मीटर बालिका वर्ग में नयन पाटीदार प्रथम, आस्था यादव द्वितीय एवं माहेश्वती सिंह तृतीय रहीं। 400 मीटर बालिका वर्ग में खुशबु परमार प्रथम, सृष्टि खारोल द्वितीय एवं परी दुलगज तृतीय रहीं। वहीं 800 मीटर बालिका वर्ग में खुशबु परमार ने प्रथम, परी दुलगज ने द्वितीय एवं हर्षिता पांचाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कुणाल सिंह प्रथम, शुभम राठौर द्वितीय एवं प्रदीप सूर्यवंशी तृतीय रहे। 400 मीटर में उमेश पांडे प्रथम, सुमित राठी द्वितीय एवं लक्ष्मण सिंह तृतीय रहे। 800 मीटर बालक वर्ग में सुमित राठी प्रथम, तिलक खारोल द्वितीय एवं उमेश पांडे तृतीय स्थान पर रहे।

एसडीओपी पल्लवी गौर ने खिलाड़ियों और युवाओं को ‘नशा मुक्त भारत’, ‘फिट इंडिया’ एवं ‘युवा शक्ति, देश की शक्ति’ जैसे नारों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ शरीर, सशक्त भविष्य, सुरक्षित परिवार एवं समृद्ध समाज की दिशा में आगे बढ़ाना है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल से जुड़ने का संदेश भी दिया गया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अतुल वर्मा, माधव शर्मा एवं नारायण चौधरी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन गोपाल पोरवाल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.