ब्रेकिंग
पिपलिया मंडी पुलिस द्वारा जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व नकदी जब्त भानपुरा पुलिस की कार्रवाई- अवैध मछली पकड़ने, मारपीट और सट्टा लिखते आरोपी पर प्रकरण दर्ज मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, इंदौर संभागायुक्त सहित छह जिलों के... पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म...

450 रुपये में गैस सिलेंडर नही दिए जाने पर आक्रोशित महिलाओं ने गैस एजेंसी पर कांग्रेसनेताओ के साथ किया प्रदर्शन। मौके पर पुलिस बल पहॅचा

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर नारायणगढ़ मे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान घोषणा अनुसार सावन के महीने में 450 रुपये में गैस सिलेंडर लेने पहुॅचे उपभोक्ताओं को लाभ नही मिलने पर हंगामा हो गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं,व कांग्रेसनेतागण प्रियल गैस एजेंसी पर 450 रुपये लेकर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे तो वहां गैस कम्पनी के मैनेजर सुरेश व्यास ने कहा कि हमारे पास अभी ऐसा कोई आदेश नही है आपको सिलेंडर लेना है तो 1180 रुपये देना पड़ेंगे। इस पर आक्रोशित महिलाएं व कांग्रेसजन वही धरने पर बैठ गए व शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करने लगे, 450 रुपये में गैस सिलेंडर न दे सकी वो सरकार निक्कमी है, जो सरकार निक्कमी है वो सरकार बदलनी है, झूठो के बादशाह शिवराज जैसे नारे लगाए।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि 18 साल तक शिवराज सरकार आंखे मूंदे बैठी रही और चुनाव आते ही इन्हें सारी समस्याएं याद आने लगी,ओर कमलनाथ जी के वचनपत्र में जो जनहितैषी योजनाए थी उन्हें चुरा कर आनन फानन में घोषणा कर रहे है पर भाजपा की कथनी ओर करनी में काफी अंतर है। जबकि कमलनाथ जो कहते है वो पूरा करते है। हमने उनका 18 माह का कार्यकाल अच्छे से देखा है उन्होंने गोशालओ की कहा था वह खोली, पेंशन बढ़ा कर 300 से 600 रुपये करी बिजली के बिल 100 यूनिट तक फ्री किये थे।
जिला कांग्रेस के महामन्त्री द्वय अजित कुमठ,रामचन्द्र करुण, बाबू खा मेवाती ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान झूठी घोषणाएं कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे है यह येन केन प्रकरेण सत्ता में बने रहना चाहते है पर जनता इनके पाखण्ड को बहुत अच्छी तरह से समझ चुकी है। यह चाहे जितना प्रलोभन दे अब जनता इनके बहकावे में आने वाली नही है जनता अब कमलनाथ जी को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

सिलेंडर पर चढ़ाई माला
450 रुपये में गैस सिलेंडर का वादा पूरा नही होने पर आक्रोशित महिलाओं ने व कांग्रेसनेताओ ने विरोध स्वरूप गैस सिलेंडर पर पुष्पमाला चढाकर श्रधांजलि देकर विरोध प्रकट किया।

सूचना पर पहुंचा पुलिस बल
गैस एजेंसी पर हंगामे की सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर भारत बाबर महिला पुलिस कर्मियों व पुलिसबल के साथ गैस एजेंसी पर पहुंचे और चर्चा की।
इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप यादव, नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल अहीर, सुंदरलाल परिहार, सुभाष पाटीदार, अनिल मुलासिया, अफसर मंसूरी, सतीश सोनी, सोनू आर्य, विक्रम परिहार, गोरधन, विनोद सोलंकी, खुशबू कुरैशी, शमसाद क़ुरैशी, आरती ग्वाला, मेहरून निशा, सन्तोष भणी, गुड्डीबाई भास्कर, रेखा ग्वाला, मुरली बाई, करजाना कुरेशी, सीमा कुरेशी, दुर्गा ग्वाला, बिलकिश पठान, मुन्नीबाई प्रजापत, सुविया पठान आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.