ब्रेकिंग
सागर में जहरीली शराब कांड के बीच आबकारी विभाग में फेरबदल, मंजूषा सोनी को विदेशी मदिरा भंडार के प्रभा... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस थाना वायडीनगर, दलौदा, अफजलपुर, नारायणगढ़, सीतामऊ और भानपुरा ... राजस्थान के 39 जिलों में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, 5,393 वार्डों में पार्षद चुनने क... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 19 वर्षिय विकास लिख राहा था सट्टा अंक तो अव... फीस वृद्धि के विरोध में मंदसौर स्थित लॉ कॉलेज के बाहर छात्रों का धरना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रम... अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़े, सुवासरा पुलिस की कार्रवाईःतीन अलग-अलग मामलों में 82 क्वार्टर देशी श... अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ...

भानपुरा पुलिस की कार्रवाई- अवैध मछली पकड़ने, मारपीट और सट्टा लिखते आरोपी पर प्रकरण दर्ज

Madhya pardesh/ भानपुरा। मध्यप्रदेश जिला मंदसौर, थाना भानपुरा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं।

अवैध रूप से मछली पकड़ते आरोपी गिरफ्तार
थाना भानपुरा में अपराध क्रमांक 299/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस एवं 379 भादवि में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को भरत्याखेड़ी आम रोड भानपुरा क्षेत्र में आरोपी सूरपाल पिता नाहर माइड़ा (47 वर्ष), निवासी भानपुरा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से गांधी सागर जलाशय की करीब 20 किलो अवैध मछली पकड़ी गई।

मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज
थाना भानपुरा में अपराध क्रमांक 300/26 के तहत धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस एवं 323, 294, 506 भादवि में प्रकरण दर्ज किया गया। घटना 23 जुलाई की रात करीब 11रू15 बजे धाकु खेड़ी में फरियादी के घर के सामने की बताई गई। पुलिस ने आरोपी अभिषेक लोहार पिता राधेश्याम लोहार (26 वर्ष), निवासी धाकु खेड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने फरियादी के साथ मारपीट कर गाली-गलौज और धमकी दी।

गांधी चौराहा संधारा पर सट्टा लिखते आरोपी पकड़ा
थाना भानपुरा में अपराध क्रमांक 301/26 के तहत धारा 4(ए) पब्लिक गैंबलिंग एक्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस ने 24 जुलाई 2026 को गांधी चौराहा संधारा से आरोपी विक्की परिहार पिता मनोहरलाल परिहार (43 वर्ष), निवासी भानपुरा को सट्टा अंक लिखते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची एवं पेन जब्त किए गए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.