ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

बाप के साथ मारपीट करने वाले बेटे को 02 वर्ष का सश्रम कारावास

नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच के मनासा मे श्री सक्षम नरूला, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा के द्वारा पिता के साथ धारदार चाकुनुमा पत्ती से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी बेटे दशरथ पिता तुलसीराम डांगी, निवासी-ग्राम कुण्डला, तहसील-मनासा, जिला-नीमच को धारा 324 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 02 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000रू अर्थदण्ड और 506(2) भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाली एडीपीओं रमेश नावड़े द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 07 वर्ष पूर्व को होकर 25 फरवरी 2016 रात्री के लगभग 8ः30 बजे ग्राम कुण्डला स्थित फरियादी तुलसीराम के घर के बाहर की हैं। आरोपी व फरियादी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। फरियादी तुलसीराम ने थाना कुकडेश्वर पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख कराई कि घटना दिनांक को वह अपने घर पर बैठा था कि तभी उसका लडका दशरथ उसकी बहु श्यामुबाई से विवाद कर रहा था तो फरियादी ने उसके लड़के से कहा बहू ने दिन भर काम किया हैं, उससे विवाद क्यो कर रहा है तो इसी बात पर आरोपी ने फरियादी के साथ चाकूनुमा लोहे की पत्ती से मारपीट की, जब वह चिल्लाया तो घर के दुसरे सदस्यों ने बीच-बचाव किया। इसके पश्चात् आरोपी ने फरियादी को धमकी दी कि आईंदा मेरे व मेरी पत्नी के बीच में बोला तो जान से खत्म कर दूंगा। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना कुकड़ेश्वर में अपराध क्रमांक 49/2016 की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। विवेचना के दौरान आहत का मेडिकल कराये जाने के उपरांत शेष आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी व चश्मदीद साक्षीगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराते हुए अपराध को प्रमाणित कराकर आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से मा. न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.