ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूट कैम्प, 4 अगस्त को लाल परेड ग्राउण्ड में प्रदेश के 52 जिलों से लगभग 10 हजार जनसेवा मित्र शामिल होंगे, मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे जनसेवा मित्रों से संवाद

सत्र-1 : यूथ फॉर न्यू एज लर्निंग

इस सत्र में सीएम यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से विगत 6 माह में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों की लर्निंग और धरातल पर बदलाव के जो नए आयाम गढ़े हैं, उन्हें बताया जायेगा। साथ ही डेवलपमेंट सेक्टर में विकसित होते रोजगार के नए अवसरों से अवगत कराया जायेगा। सत्र का समय पूर्वान्ह 1:30 से 2:40 बजे तक रहेगा।

सत्र-2 : यूथ फॉर नेक्स्ट जेनरेशन गवर्नेंस, यूथ फॉर कम्युनिटी

इस सत्र में नव-चयनित मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों को सामुदायिक स्तर पर सार्थक परिवर्तन के लिये स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने के बारे में बताया जायेगा। सत्र का समय पूर्वान्ह 2:40 से 3:55 बजे तक रहेगा।

सत्र-3 : यूथ फॉर हेरिटेज, यूथ फॉर एनवायरमेंट

इस सत्र में जनसेवा मित्रों द्वारा संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव को जगाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही प्रतिभागियों को पर्यावरण के प्रति सजग किया जायेगा। सत्र का समय पूर्वान्ह 4:50 से 6:20 बजे तक रहेगा।

सत्र-4 : यूथ फॉर डेमोक्रेसी

सत्र में युवाओं को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग किया जायेगा तथा उन्हें इन मूल्यों का जमीनी स्तर पर विस्तार करने के लिये प्रेरित किया जायेगा। सत्र का समय पूर्वान्ह 6:20 से 7:00 बजे तक रहेगा।

सत्र-5 : यूथ फॉर डेवलपमेंट ऑफ मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान इस सत्र में युवाओं को प्रदेश के विकास में भागीदारी के लिये प्रेरित करेंगे। श्री चौहान जनसेवा मित्रों, उनके परिजन एवं उनके द्वारा लाभान्वित हितग्राहियों से भी संवाद करेंगे। सत्र का समय संध्या 7:00 से 8:45 बजे तक रहेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.