ब्रेकिंग
मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त

मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज

Madhya Pardesh / मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में मंदसौर जिले में अवैध जुआ-सट्टा और शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से अवैध शराब, सट्टा पर्चियां तथा नकदी जब्त की।

शहर कोतवाली अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने बरगुंडा मोहल्ला, खानपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए विशाल पिता मिश्रीलाल वर्मा, उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 17 क्वार्टर देशी प्लेन और 13 क्वार्टर देशी मसाला शराब, कुल 30 क्वार्टर जब्त किए गए। जब्त शराब की कीमत करीब 2,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

वायडीनगर सट्टा अंक लिखते युवक को पकड़ा
थाना वायडीनगर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सलूजा कॉम्प्लेक्स के पीछे कार्रवाई करते हुए पप्पू सिंह उर्फ भय्यू पिता भवानी सिंह राठौर, उम्र 34 वर्ष को सट्टा अंक लिखते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, लीड पेन और 650 रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस ने धारा 4-क सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की।

सुवासरा सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार
थाना सुवासरा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस के पीछे कार्रवाई करते हुए नरवरलाल पिता अनंतग बलाई, उम्र 35 वर्ष, निवासी खेजड़िया भूप को सट्टा लिखते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 290 रुपये नकद और सट्टा अंक लिखी पर्ची जब्त की गई। मामले में धारा 4(क) बीएनएस एवं इजाफा धारा 112 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

भानपुराः 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
थाना भानपुरा पुलिस ने सुनारी चौराहा, गरोठ-भानपुरा आम रोड पर कार्रवाई करते हुए मनोज पिता ग्यारसीलाल बाछड़ा, उम्र 26 वर्ष, निवासी बाबल्दा टेकरी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने धारा 49(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

भानपुरारू दो आरोपी सट्टा अंक लिखते पकड़े, 1,940 रुपये जब्त
भानपुरा पुलिस ने नया बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नेमीचंद पिता पन्नालाल मेघवाल, निवासी सामदपुर तथा शराफत, निवासी भानपुरा को सट्टा अंक लिखते पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से एक सट्टा अंक पर्ची, एक लीड पेन और 1,940 रुपये नकद जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ धारा 4(ए) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

बतादें., पुलिस की इन कार्रवाइयों से जिले में अवैध जुआ-सट्टा और शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.