ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज

मंदसौर। मध्यप्रदेश का मंदसौर जिला आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। खासकर राजनीतिक गतिविधियों और उनसे जुड़े विवादों के कारण मंदसौर की सियासत अक्सर चर्चा में रहती है। इसी क्रम में एक बार फिर राजनीतिक विवाद से जुड़ा मामला सामने आया है।

दलौदा थाना क्षेत्र में सामने आए मामले में मध्यप्रदेश शासन मे मंदसौर जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य, भाजपा दलौदा मंडल के पूर्व अध्यक्ष को फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिकायत के आधार पर दलौदा पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार फरियादी विकास पिता सोहनलाल सुराणा, उम्र 50 वर्ष, निवासी दलौदा ने शिकायत दर्ज कराई। घटना 7 अगस्त 2026 की रात करीब 10.20 से 10.40 बजे के बीच की बताई गई है। शिकायत के मुताबिक राजनीति करने की बात को लेकर आरोपियों ने फरियादी को फोन किया और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मामले में पुलिस ने मनोहर पिता राजमल, निवासी फतेहगढ़, थाना दलौदा, जिला मंदसौर तथा नंदलाल पिता मांगीलाल माली, निवासी आक्या, थाना दलौदा, जिला मंदसौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

दलौदा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 296-बी, 351(3), 3(5) बीएनएस तथा 294, 323, 506 भादंवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है।

बतादें, इस मामले में फरियादी विकास सुराना की और से उनकी प्रतिक्रया जानने के लिए उनके सेल फान पर सम्पर्क करना चाहा पर बात नही हो पाई।  मामला राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा होने के कारण स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही घटना के पूरे तथ्य और विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.