ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

संत रविदास यात्रा सभी समाजों को संगठित कर आगे बढ़ेगी, सामाजिक समरसता के बिना राष्ट्र का विकास नहीं- लाल सिंह आर्य,

नीमच ।  राष्ट्र विकास के लिए सामाजिक एकता प्रमुख आधार होता है ।सामाजिक समरसता के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है। संत रविदास सामाजिक समरसता के आदर्श केंद्र  थे। संत रविदास ने क्षत्राणी मीरा को भक्त बनाया। रविदास के गुरु ब्राह्मण थे। वे राष्ट्रीय विकास के लिए त्रिवेणी संगम थे । इसी को आधार मानकर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा निकाल रही है। सामाजिक समरसता के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है, यह बात अनुसूचित जाति  भारतीय जनता पार्टी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने व्यक्त किए। वे शनिवार को वात्सल्य भवन सभागार में संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि संत रविदास के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करें तो समाज का विकास हो सकता है। संत रविदास यात्रा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में सामाजिक समरसता की नई ऊर्जा का संचार करेगी। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऊर्जावान क्षमता वान है वे पार्टी की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे ।

संत रविदास यात्रा सभी समाजों को संगठित कर आगे बढ़ेगी मन के संस्कारों में सभी वर्गों को संगठित करेगी मन सच्चा तो कठौती में गंगा के धेय वाक्य को चरितार्थ करेगी। सभी वार्डों में युवा वर्ग टोली के रूप में यात्रा में सहभागी बनेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि ऐसा चाहू राज में जहां मिले सबन को अन्न् छोटो बड़ो सब बसे रविदास रहे प्रसन…. ध्येय  वाक्य को जीवन में आत्मसात कर समाज में समरसता ही संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। कार्यकर्ता अपने अपने वार्ड और विधानसभा क्षेत्र में संत रविदास जयंती में सहभागी बनकर यात्रा को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

इस अवसर पर मंच पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कैलाश चावला, मध्य प्रदेश शासन के लघु उद्योग मध्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक माधव मारू, अजा जिला अध्यक्ष रवि गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा,क्षितिज भटृ, भगवान परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान भाई जी, सोशल मीडिया प्रभारी नितेश खंडेकर आदि मंचासीन थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण से हुआ। अतिथियों को संत रविदास  का चित्र प्रदान कर सम्मान किया गया। अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र भटनागर ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, भाजपा नेता संतोष चोपड़ा,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित ,रुपेंद्र लॉक्स, पवन भील ,मनीष शर्मा, पुष्पेंद्र चौहान , महिला वर्ग में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका  जाट, पार्षद वंदना खंडेलवाल, हेमलता धाकड़, एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.