ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पति धर्मेंद्र कटारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल

भोपाल। बुंदेलखंड के दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पति धर्मेंद्र कटारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। वे दमोह से 500 गाड़ियों के काफिले में कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने धर्मेंद्र कटारे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई। धर्मेंद्र कटारे दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे के पति हैं और पथरिया विधानसभा क्षेत्र में काफी प्रभावी नेता माने जाते हैं। गौरतलब है कि अब तक धर्मेंद्र कटारे और उनकी पत्नी मंजू कटारे निर्दलीय चुनाव लड़ते आ रहे हैं।

कमलनाथ बोले धन्यवाद

कांग्रेस में शामिल होने के बाद कमलनाथ ने धर्मेंद्र कटारे और उनके सैकड़ों समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि आज प्रश्न किसी प्रत्याशी का नहीं है। याद रखिएगा 4 माह बाद चुनाव होने वाले हैं। यह उम्मीदवारों का चुनाव नहीं है। यह चुनाव पार्टी का नहीं है। यह चुनाव मध्यप्रदेश के लोगों का है। अगले 4 माह के लिए सच्चाई का साथ मत छोड़िएगा, जिसे सच्चाई समझ में नहीं आती उनको समझाइएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.