मुंबई । ‘महाभारत’ सीरियल के कास्टिंग डायरेक्टर एक्टर गूफी पेंटल का मुंबई में निधन हो गया है। गूफी पेंटल के बेटे ने बताया है, ‘बेहद दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ा रहा है कि हमारे पिता मिस्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह अपने परिजनों के बीच अंतिम सांस ली।’ गूफी पेंटल पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें 31 मई को ही मुंबई के अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि गूफी पेंटल प्रसिद्ध अभिनेता थे, जो कई सीरियलों और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह ‘दिललगी’, दावा, देस परदेस और सम्राट जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह 1994 में आई फिल्म ‘सुहाग’ में अक्षय कुमार के मामा के किरदार में नजर आए थे। जबकि ‘महाभारत’ में इन्होंने खुद शकुनि का किरदार निभाया था और यही इस सीरियल के कास्टिंग डायरेक्टर भी थे। उन्होंने बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाकर दर्शकों में अपनी पहचान बनाई थी। जानकारी के मुताबिक गूफी पेंटल पिछले कुछ समय से अपनी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। आज सोमवार को उनका 79 साल की उम्र में मुंबई निधन हो गया है। गूफी की फरीदाबाद में तबियत खराब हुई थी, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई ले जाया गया था। जहां उन्होंने सोमवार सुबह अपनी अंतिम सांस ली।
ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क...
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला