अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थ्प्त् दर्ज
मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम फायरिंग की घटना के बाद मामले में नई जानकारियां सामने आई हैं। घटना के बाद टाइगर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थ्प्त् दर्ज की है।
दो संदिग्धों की तस्वीरें सामने आईं
टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच राउंड फायरिंग करने के आरोपियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीर में दो युवक सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जबकि उनमें से एक ने काली कैप पहन रखी है। हालांकि, तस्वीर कहां और कब की है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक मिल गई है। मामले की जांच जारी है। इस बीच, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच एजेंसियों से होना बाकी है।
ड्राइवर को लगी गोली, एक अन्य व्यक्ति गंभीर
घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी है। उमेश चव्हाण नाम का एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
देर रात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभिनेता के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई चिंता
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि टाइगर श्रॉफ जैसे लोकप्रिय अभिनेता को निशाना बनाना और उन पर गोलीबारी होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने घटना को चिंताजनक और चौंकाने वाला बताया। साथ ही, अभिनेता के ड्राइवर को लगी चोट पर भी चिंता व्यक्त की।
बतादें, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।