ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में युवक की मौत कार चालक पर प्रकरण दर्ज

मंदसौर। मंदसौर जिले में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए नई आबादी, दलौदा, नाहरगढ़ और मल्हारगढ़ थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। विभिन्न मामलों में कच्ची शराब और देशी मदिरा जब्त की गई, जबकि कई आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं, गरोठ थाना क्षेत्र में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई तथा उसकी पत्नी घायल हो गई।

नई आबादी में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने पुराने सनकाट हाउस के पीछे जयपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10 लीटर हाथभट्टी की कच्ची महुआ शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात करीब 9.40 से 10.10 बजे के बीच की गई कार्रवाई में इमरान पिता अब्दुल रशीद खलीफा (28), निवासी नया पुरा मंदसौर, के कब्जे से शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए के तहत अपराध क्रमांक 194/26 दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुरेशचंद्र शर्मा और आरक्षक गजानंद शर्मा की भूमिका रही।

मैनपुरिया फंटा पर 14 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने मैनपुरिया फंटा क्षेत्र में कार्रवाई कर 14 क्वार्टर देशी लाल मदिरा जब्त की। जब्त शराब की कुल मात्रा 2.52 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात करीब 9.25 बजे ओमप्रकाश पिता रामलाल माली (49), निवासी दत्त मंदिर रोड, बालागंज मंदसौर, के कब्जे से शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत अपराध क्रमांक 195/26 दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव का योगदान रहा।

दलौदा में 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त
दलौदा। दलौदा थाना पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे अर्जुन पिता लाभचंद मीणा (22), निवासी पटेला, को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत अपराध क्रमांक 436/26 दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अजीत सिंह की भूमिका रही।

टोलखेड़ी-अमलावद रोड पर 18 क्वार्टर शराब जब्त
दलौदा। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दलौदा थाना पुलिस ने टोलखेड़ी-अमलावद आम रोड पर 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को शाम करीब 4.05 बजे प्रहलाद पिता रतनलाल कुमावत (27), निवासी टोलखेड़ी, को शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत अपराध क्रमांक 437/26 दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नारायण डाबी शामिल रहे।

नाहरगढ़ में 68 वर्षीय महिला के कब्जे से 4 लीटर कच्ची शराब जब्त
नाहरगढ़। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने शक्करखेड़ी स्थित बाछड़ा डेरे पर कार्रवाई कर 4 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत 400 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को सुबह करीब 8.20 बजे कम्मूबाई पति गुमान बाछड़ा (68), निवासी शक्करखेड़ी, के कब्जे से शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत अपराध क्रमांक 446/2026 दर्ज किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अविनाश सोनी की भूमिका रही।

मल्हारगढ़ में महिला से 7 लीटर कच्ची शराब जब्त
मल्हारगढ़। मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने मनासाखुर्द गांव में एक महिला के घर के सामने कार्रवाई कर 7 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को शाम करीब 4.45 बजे विद्याबाई पति शौकिन उर्फ शौकिन्र बावरी (25), निवासी मनासाखुर्द, के कब्जे से शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत अपराध क्रमांक 205/2026 दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह की भूमिका रही।

गरोठ में कार की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी घायल
गरोठ। उज्जैन-गरोठ रोड पर ग्राम बनडाया अमरा के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हादसा 19 अक्टूबर को सुबह करीब 10.30 से 10.45 बजे के बीच हुआ। अभिषेक मालवीय (23), निवासी पुरानी कृषि मंडी के पास, गरोठ, की मोटरसाइकिल को काले रंग की कार ने टक्कर मार दी। कार का पंजीयन नंबर MH01DB9097 बताया गया है। शिकायत के अनुसार, कार चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे में अभिषेक और उनकी पत्नी को चोटें आईं। उपचार के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस रिकॉर्ड में अपराध क्रमांक 425/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 281 और 125(BNS) का उल्लेख है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक बालमुकुंद परमार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.