ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

मंदसौर विधायक श्री सिसोदिया ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए 30 यात्रियों को शिर्डी के लिए रवाना किया, पहली बार जिले से 30 यात्री हवाई यात्रा करके शिर्डी पहुंचेंगे

मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मंदसौर जिले के 30 यात्रियों को जनपद पंचायत मंदसौर से शिर्डी की यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान विधायक श्री सिसोदिया ने यात्रियों को बस में बिठाकर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सभी यात्री उज्जैन जाकर विश्राम करेंगी तथा महाकाल लोक का भ्रमण भी करेंगे। उसके पश्चात इंदौर पहुंच कर इनको एरोप्लेन की सुविधा मिलेगी। जहां पर यह प्लेन से शिर्डी पहुंचेंगे। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव,  जनपद पंचायत अध्यक् बसंत शर्मा, मंदसौर एसडीएम श्री शाक्य, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती स्वाति, जनपद सीईओ, यात्रीगण, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।

इस अवसर पर विधायक श्री सिसोदिया द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत अब यात्रियों को जोड़ों में यात्रा करवाएंगे। उन्होंने सभी यात्रियों से कहा कि सभी लोग अच्छे से यात्रा करें। इसके लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। अगर कोई समस्या हो तो तुरंत कंट्रोल रूम पर भी अवगत करा सकते हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से रेल के साथ-साथ अब हवाई जहाज से भी यात्रा करवाई जा रही है। जिसमें 60 वर्ष से अधिक वर्ष के व्यक्ति यात्रा करते हैं। यात्रा करने में पूरी टीम आपके साथ में रहती है। साथ ही यात्रा के दौरान आपके साथ में जिम्मेदार अधिकारी भी रहते हैं। जिनका पूरा पूरा सहयोग आपको मिलता है। अब यात्रा घंटों के स्थान पर मिनटों में होने लगी है। हवाई जहाज से यात्रा करना एक सपना था, जो कि वर्तमान सरकार ने पूरा किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.