ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

महाकाल दर्शन कर लौट रही वैन हादसा, मनासा तहसील के 3 लागों की मौत, 4 गंभीर

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिला की मनासा तहसील के रूपावास गांव मे रोड पर किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में वैन घुस जाने से एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें देवरी खवासा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर हैं। घायलों को नीमच के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। परिवार महाकाल दर्शन कर उज्जैन से लौट रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वैन मंदसौर की ओर से आ रही थी, जो झारड़ा के आगे गांव रूपावास के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। ट्रॉली में टेंट का सामान रखा था। मृतक नीमच जिले के देवरी खवासा के रहने वाले थे। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाना बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्लैंडर मशीन से वैन काटकर शवों और घायलों को बाहर निकालना पड़ा।

वैन हादसे में संदीप (35) पिता बंसीलाल पाटीदार, सुशीला बाई (65) पति बंसीलाल पाटीदार और जयंती बाई (32) की मौत हुई है। वहीं चेतना (12), नमन (8), पप्पू पाटीदार (32) और कमला बाई (54) घायल हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो एम्बुलेंस की मदद से मृतकों और घायलों को मनासा जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को नीमच जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां से पप्पू को राजस्थान के उदयपुर रेफर किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.