ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

असामयिक बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान के सर्वे के संबंध में मंत्री श्री सखलेचा ने कलेक्टर को दिए निर्देश

नीमच 6 मार्च 2023, जिले के जावद क्षेत्र में सोमवार को हुई असामयिक बारिश एवं ओलावृष्टि की सूचना पर एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने चिंता जताई है। उन्होने कलेक्टर नीमच से दूरभाष पर चर्चा कर, तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए है। एमएसएमई मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि जावद विधानसभा के कुछ क्षेत्रों में सोमवार को हुई असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान की सूचना मिली है। जावद क्षेत्र में बारिश एवं रतनगढ़, सिंगोली के उमर, बाणदा, आलोरी, लुहारिया, देहपुर समेत अन्य गांवों में ओलावृष्टि की सूचना भी उन्हें मिली है, इसके संबंध में श्री सखलेचा ने कलेक्टर नीमच से चर्चा कर, तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार किसान हितैषी सरकार है और आपदा की हर परिस्थिति में किसान भाइयों के साथ हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसान भाई चिंता ना करें, उनके नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
ज्ञात हो कि सोमवार को क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि होने पर मंत्री श्री सखलेचा ने कलेक्टर से चर्चा कर, असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुए फसलों को नुकसान का सर्वे करवाने के निर्देश दिए और फील्ड में संबंधित पटवारियों ने फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेना भी प्रारंभ कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.