ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

तमिलनाडु के एल्ड्रिन ने दूसरी भारतीय ओपन जंप प्रतियोगिता में पुरुषों की लंबी कूद में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

विजयनगर। तमिलनानाडु के एथलीट जस्विन एल्ड्रिन ने इंडिया ओपन थ्रो एंड जम्प प्रतियोगिता की लंबी कूद स्पर्धा में 8.42 मीटर की छलांग लगाकर पुरुषों वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जस्विन ने इसी के साथ ही मुरली श्रीशंकर के 8.36 मीटर के रिकार्ड को तोड़ा। वहीं केरल के मुहम्मद यहिया ने 7.85 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही रजत पर कब्जा किया जबकि ऋषभ ऋषिश्वर को 7.77 मीटर की छलांग के साथ ही कांस्य पदक ही मिल पाया।
जस्विन ने पहले प्रयास में 8.05 मीटर की छलांग लगायी। उन्होंने दूसरे प्रयास में 8.26 मीटर की छलांग जबकि तीसरे में 8.42 मीटर की छलांग लगाकर राष्ट्रीय रिकार्ड बजाया। तमिलनाडु के जस्विन की अब तक की सर्वश्रेष्ठ छलांग 8.26 मीटर की रही थी। उन्होंने पिछले साल फेडरेशन कप में 8.37 मीटर की छलांग भी लगायी थी मगर हवा की रफ्तार ज्यादा होने के कारण उस प्रयास को रद्द घोषित कर दिया गया था।
इस उपलब्धि पर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने जस्विन को बधाई देते हुए ट्वीट किया, तमिलनाडु के एल्ड्रिन ने दूसरी भारतीय ओपन जंप प्रतियोगिता में पुरुषों की लंबी कूद में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। जस्विन ने 8.42 मीटर की छलांग लगाकर मुरली श्रीशंकर के 8.36 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ा। बधाई हो! इसी तरह आगे बढ़ते रहो!

Leave A Reply

Your email address will not be published.