ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को मिले “स्पोर्ट स्टार एसेस अवार्ड-2025” के लिए दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के चरणबद्ध प्रयासों का परिणाम है। राज्य सरकार द्वारा खेलों के अधोसंरचना विकास की दिशा में आगे बढ़ते हुए भोपाल में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय केंद्र के लिए 10 करोड़ रूपए और जबलपुर में बहुउद्देशीय हॉल के लिए 7 करोड़ 50 लाख रूपए का अनुदान उपलब्ध कराया गया। खेलो एमपी, खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022, समर स्पोर्ट्स कैम्प और पे एंड प्ले जैसे नवाचारों से प्रदेश में खेल की उच्चतम सुविधाएं हुई हैं और खिलाड़ियों को अभ्यास एवं खेल में निरंतर सुधार के अवसर मिले हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में राज्य ने तीन पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं और चार राष्ट्रीय चैंपियनों का जश्न मनाया। पैरालंपिक्स 2024 में रूबीना फ्रांसिस द्वारा कांस्य पदक प्राप्त करना, जूडो में कपिल परमार की उपलब्धि और 2024 में ओलंपिक हॉकी में विवेक सागर प्रसाद द्वारा कांस्य पदक लेना राज्य की खेलों में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य सरकार खेलों को प्रोत्साहन के लिए शहरों और ग्राम स्तर तक विस्तारित योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां अर्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.