ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

मंदसौर मे किकबॉक्सिंग एसोसिएशन जिला इकाई के औपचारिक गठन मे श्री दुबेला बने अध्यक्ष, खेल प्रेमीयों मे उत्साह का माहौल बना

मंदसौर। मध्य प्रदेश जिला मंदसौर, नगर स्थित नियुद्ध गुरुकुल में किकबॉक्सिंग से जुड़े खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मध्य प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव आशुतोष दाधीच जी ने की तथा नियुद्ध गुरुकुल के गुरु नरेंद्र श्रीवास्तव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन समाजसेवी विनय दुबेला द्वारा किया गया। उन्होंने जिले में संचालित खेल गतिविधियों की जानकारी देते हुए किकबॉक्सिंग खेल को संगठित रूप से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात मंदसौर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर विनय दुबेला, उपाध्यक्ष पद पर आदित्य चनाल, सचिव पद पर नितीराज सिंह चौहान तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण भंडारी को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अजय सिंह चौहान, विवेक अग्रवाल, आशीष गोड, राजेश चौहान, महेंद्र सिंह सिसोदिया, नरेंद्र श्रीवास्तव, हरिश सालवी, युगल बघेरवाल, अरुण भाटी एवं लक्ष्य भावसार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा आगामी खेल गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक में सर्वसम्मति से किकबॉक्सिंग एसोसिएशन जिला मंदसौर का औपचारिक गठन किया गया।

इस अवसर पर जिले में किकबॉक्सिंग खेल को प्रोत्साहित करने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करने तथा नियमित प्रशिक्षण शिविर एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्षीय उद्बोधन में आशुतोष दाधीच ने बताया कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, आत्मरक्षा एवं शारीरिक सुदृढ़ता की ओर प्रेरित करना रहेगा। बैठक में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे, अंत में एसोसिएशन सचिव नितीराज सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.