गरोठ। मध्यप्रदेश, मिजा मंदसौर के गरोठ उपखण्ड के थाना गरोठ पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार प्रकरण दर्ज किए हैं।
कोटड़ा बुजुर्ग में दो पक्षों में विवाद
पुलिस के अनुसार, कोटड़ा बुजुर्ग निवासी तुलसीराम प्रजापत पिता पुरालाल उम्र 65 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 सितंबर को सुबह 10.30 से 10.45 बजे के बीच उसके घर के पास रमेशचंद्र प्रजापत पिता पुरालाल, राहुल प्रजापत पिता रमेश प्रजापत और शांतिलाल प्रजापत पिता रमेश प्रजापत ने गाली-गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 358/2026 में बीएनएस की धाराओं 115(2), 296(बी), 351(3), 3(5) तथा भादंवि की धाराओं 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया।
इसी घटना को लेकर रमेशचंद्र प्रजापत पिता पुरालाल प्रजापत उम्र 52 वर्ष, निवासी कोटड़ा बुजुर्ग, ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने तुलसीराम प्रजापत पिता पुरालाल प्रजापत और दुर्गाशंकर प्रजापत पिता तुलसीराम प्रजापत पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 359/2026 में मामला दर्ज किया।
पिपल्या मोहम्मद में विवाद के दो मामले
पिपल्या मोहम्मद निवासी दिनेश सौंधिया राजपुत पिता ईश्वरसिंह सौधिय राजपुत उम्र 40 ने रिपोर्ट में बताया कि 14 सितंबर की रात 9.30 से 10 बजे के बीच गोपाल की किराना दुकान के पास महेंद्रसिंह, जसवंतसिंह और विक्रमसिंह ने गाली-गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 360/2026 में मामला दर्ज किया।
वहीं, पिपल्या मोहम्मद निवासी विक्रमसिंह पिता शुभुसिंह उम्र 50 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 सितंबर की रात उसके घर के सामने नेपालसिंह पिता मांगीलाल और दिनेश पिता ईश्वरसिंह ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 362/2026 में बीएनएस की धाराओं 296(बी), 351(3), 3(5) तथा भादंवि की धाराओं 294, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
दिल्ली-मुंबई वे पर खड़े ट्रक से वाहन टकराया, मौत
गरोठ। थाना गरोठ पुलिस ने दिल्ली-मुंबई वे पर सड़क दुर्घटना के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को शाम 7.35 बजे पोल क्रमांक 490 के पास एक ट्रक सड़क पर खड़ा था। हरपाल उम्र 40 वर्ष, निवासी नाथपुर, वजीराबाद, गुरुग्राम, हरियाणा, ट्रक चालक पर आरोप है कि उसने ट्रक को लापरवाहीपूर्वक बिना इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर लाइट के खड़ा किया था। पीछे से वाहन टकराने से उसमें सवार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 363/2026 में बीएनएस की धाराओं 106(1), 281, 125(ए) तथा भादंवि की धाराओं 304ए, 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान कर रहे हैं।