मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कोतवाली एवं दलौदा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा और कुल 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त की।
कोतवाली थाना पुलिस ने 23 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे बांडीजी के बाग के पास आम रोड मंदसौर पर कार्रवाई की। इस दौरान अक्षय पिता रमेश धोबी उम्र 25 वर्ष निवासी कोठारी कॉलोनी मंदसौर के कब्जे से 14 क्वार्टर देशी प्लेन शराब एवं 5 क्वार्टर देशी मसाला शराब, कुल 19 क्वार्टर शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
इसी प्रकार दलौदा थाना पुलिस ने 23 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे ग्राम कचनारा-नगरी रोड पर पेट्रोल पंप के आगे कार्रवाई करते हुए किशोर पिता कालूराम रांगोटा उम्र 32 वर्ष निवासी नगरी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 14 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विनोद राठौर की भूमिका रही।
दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 33 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त की।