ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित ह... श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पाटोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु, मंदिर सभागृह में कथ... 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस... मध्यप्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के तीन साल के खर्च का हो विशेष ऑडिट, संदिग्ध खरीदी और करोड़ों के भुग... श्री पशुपतिनाथ मंदिर 66 वा पाटोत्सव -भागवत पोथी एवं कलश शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बैंड-... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टा कारोबार पर भी शिकंजा, कोतवाली सहित 12 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई... प्लॉट पर अतिक्रमण दर्ज करने के नाम पर मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने पटवारी को 2 हजार रुपये लेते रंगेहाथ... निशातपुरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से 96 लाख की अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे एक आयशर ट्रक को जब्त कि... श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रतिष्ठा पर्व  66वें पाटोत्सव पर्व पर दिनभर होंगे बाबा के दर्शन, दोपहर में नही... मंदसौर की दलौदा कृषि मंडी परिसर की दुकान से लहसुन के 6 बॉक्स चोरी, प्रकरण दर्ज

36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 1.19 लाख रुपए नकद सहित सामान जब्त

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले के थाना अफजलपुर पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि दवाई दुकान में हुई चोरी का 36 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी सोहनलाल उर्फ सोनू मोगिया (35) पिता फुंदालाल निवासी नई आबादी अफजलपुर  को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए 1 लाख 19 हजार रुपए नकद, इलेक्ट्रिक तौल कांटा, रियलमी मोबाइल फोन और दवाई छिड़कने का स्प्रे पंप सहित शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 20 नवंबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने कृषि दवाई की दुकान का गल्ला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया था। फरियादी की रिपोर्ट पर 21 नवंबर को थाना अफजलपुर में अपराध क्रमांक 324/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी ग्रामीण गिरीश जेजूलकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और पूर्व संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों से पूछताछ के आधार पर संदेही सोहनलाल उर्फ सोनू मोगिया निवासी नई आबादी अफजलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान और वारदात में प्रयुक्त लोहे की फावड़ी व दराता भी जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध हत्या, लूट, नकबजनी, मारपीट और अवैध शराब तस्करी सहित विभिन्न थानों में पूर्व से 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

जब्त मश्रुका- 1 लाख 19 हजार रुपए नकद, 6 हजार रुपए कीमत का इलेक्ट्रिक तौल कांटा, 30 हजार रुपए कीमत का रियलमी मोबाइल फोन तथा 3 हजार रुपए कीमत का स्प्रे पंप।

सराहनीय भूमिका- कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत एवं अफजलपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.