ब्रेकिंग
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में शराब जब्त जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्... मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ... भोपाल में जर्जर मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, आवंटियों को मिलेगा मकान के बदले मकान और 20 प्रतिशत अत... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित ह... श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पाटोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु, मंदिर सभागृह में कथ... 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस...

गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य में शुरू हुआ परिक्रमा का पांचवां चरण

भोपाल। मध्यप्रदेश, ओंकारेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार, 24 नवंबर को तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर आयोजित मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और खुशहाली की कामना की।

यह आयोजन अवधूत संत श्री दादा गुरु महाराज के सानिध्य में आयोजित अखंड निराहार मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के पांचवें चरण के शुभारंभ अवसर पर हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संत दादा गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, नर्मदा भक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे।

नर्मदा संरक्षण और सेवा का संदेश

मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का उद्देश्य मां नर्मदा की महिमा के साथ नदी संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, प्रकृति रक्षा और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। परिक्रमा के माध्यम से श्रद्धालुओं को नर्मदा संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओंकारेश्वर यात्रा के दौरान गौमुख घाट पर धार्मिक अनुष्ठान और परिक्रमा के शुभारंभ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.