मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली और भानपुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली और भानपुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।
कोतवाली पुलिस ने 24 नवंबर को बाफना मार्केट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए देव शर्मा पिता कैलाश शर्मा (23), निवासी 500 क्वार्टर, तिगरिया अभिनंदन, मंदसौर के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं, भानपुरा पुलिस ने ग्राम गोवर्धनपुरा में आरोपी दिनेश बंजारा पिता तारूलाल बंजारा, निवासी गोवर्धनपुरा के घर के सामने कार्रवाई करते हुए 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जब्त की। पुलिस ने 24 नवंबर को आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया।