ब्रेकिंग
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में शराब जब्त जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्... मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ... भोपाल में जर्जर मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, आवंटियों को मिलेगा मकान के बदले मकान और 20 प्रतिशत अत... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित ह... श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पाटोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु, मंदिर सभागृह में कथ... 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस...

मंदसौर पुलिस ने  मादक पदार्थ तस्कर अफजल के विरुद्ध पीट एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई, एक वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर भेजा

मंदसौर। मध्यप्रदेश, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर अफजल पिता कासम अजमेरी निवासी अरनिया निजामुद्दीन, थाना नई आबादी के विरुद्ध पीट एनडीपीएस एक्ट की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की है। आयुक्त उज्जैन संभाग उज्जैन के आदेश पर अफजल को एक वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के पालन में 16 सितंबर 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल के नेतृत्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नई आबादी उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर द्वारा कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना नई आबादी क्षेत्र के शातिर मादक पदार्थ तस्कर अफजल के विरुद्ध पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्रतिवेदन के आधार पर जिला दंडाधिकारी मंदसौर के माध्यम से आयुक्त उज्जैन संभाग के समक्ष प्रस्ताव भेजा गया। आयुक्त द्वारा धारा 3(1) के तहत निरोध आदेश जारी किए जाने के बाद पुलिस टीम ने अफजल को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर में दाखिल कराया।

पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और समाज में विभिन्न प्रकार के अपराधों की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए जिले में मादक पदार्थ माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

सराहनीय योगदान

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुलदीप राठौर, थाना प्रभारी नई आबादी, रीडर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंदसौर सउनि प्रदीप सिंह तोमर, उपनिरीक्षक अंतरसिंह जादौन, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक उमंग शर्मा, आरक्षक नितेश मोर्या, आरक्षक पवन सागित्रा, आरक्षक अजय सिंह एवं आरक्षक रविन्द्र सिंह चुंडावत का सराहनीय योगदान रहा।

बतादें., क्या होता है पिट एन.डी.पी.एस एक्ट

पीट एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही ऐसे आदतन तथा शातिर माफियाध्तस्कर के विरूद्ध की जाती है जो अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर समाज के नवयुवको व आम जनता को नशे के लिये प्रेरित करते है जिसके कारण जिले की सामाजिक व्यवस्था प्रभावित होती है माफिया निरंतर सक्रिय होकर मादक पदार्थों के परिवहन, तस्करी, क्रय एवं विक्रय करता है तथा भविष्य मे भी माफिया मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त रहने की पूर्ण संभावना रखता है। ऐसे आदतन तथा शातिर माफियाध्तस्कर पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा माफियाआंे के विरूद्ध स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3(1) के अधीन कार्यवाही प्रस्तावित कर जिला मजिस्ट्रेट मंदसौर की अनुशंसा पर आयुक्त उज्जैन के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.