ब्रेकिंग
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में शराब जब्त जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्... मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ... भोपाल में जर्जर मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, आवंटियों को मिलेगा मकान के बदले मकान और 20 प्रतिशत अत... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित ह... श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पाटोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु, मंदिर सभागृह में कथ... 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस...

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को घर-घर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत / 2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर रू नितिन नबीन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का मूल ध्येय ‘जनसेवा से देशसेवा’ रहा है। सरकार के प्रमुख के रूप में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित उनकी 25 वर्षों की यात्रा अभूतपूर्व रही है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को नई दिशा और सामर्थ्य प्रदान किया है।

नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत / 2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए उनके यशस्वी नेतृत्व के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.