मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर के नाहरगढ़, कचनारा-डीगांव आम रोड स्थित बाबा रामदेव मेले से बजाज कंपनी की प्लैटिना मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। फरियादी प्रेमसिंह पिता तुलसीराम सुर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी नाटाराम, थाना सीतामऊ ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर की रात 10 बजे से 14 सितंबर की रात 12रू30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया।
नाहरगढ़ थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 371/26, धारा 303(2) बीएनएस एवं 379 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।