ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

भोपाल में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

Image

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय इंदिरा भवन में मध्यप्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) का प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती, विस्तार एवं असंगठित कामगारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को सशक्त बनाने तथा जमीनी स्तर पर कामगारों के बीच पहुंच बढ़ाने को लेकर सार्थक संवाद हुआ। इस दौरान श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और संगठन को नई दिशा देने के लिए कई सुझाव भी सामने आए।

इस अवसर पर केकेसी के नेशनल चेयरमैन डॉ. उदित राज, प्रदेश चेयरमैन रणजीत सिंह सत्तावत, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, एमपीसीसी संगठन महासचिव संजय कामले, प्रकोष्ठ प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, किरण अहिरवार, अजयसिंह राहुल, महेश जोशी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में असंगठित कामगारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके हितों के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.