ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और उसके साथियों को किया गिरफ्तार

रतलाम। मध्यप्रदेश, रतलाम के जिला अस्पताल में डॉक्टर और सैलाना विधायक के बीच हुए विवाद के बाद कमलेश्वर डोडियार पर हुई एफआईआई के विरोध में आदिवासी समाज और जयस संगठन रतलाम में रतलाम-सैलाना रोड पर बंजली हवाई पट्टी पर महा आंदोलन करने वाला था लेकिन इस आंदोलन के शुरू होने के पहले ही पुलिस ने सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही रतलाम के बंजली में आंदोलन को लेकर जुटने वाली भीड़ को रास्ते में ही रोक दिया गया है।


बता दें कि सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने 11 दिसंबर को महाआंदोलन का ऐलान किया था। इसमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक, सांसद और समाजजन के आने का दावा किया था। सुबह 11 बजे से सभी लोग डॉ. अंबेडकर सर्कल की बजाय बंजली क्षेत्र में एकत्र होने लगे थे। मामले में जिला प्रशासन ने विधायक डोडियार को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। वहीं सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना था कि न आचार संहिता लगी है और न ही कुछ और ऐसे में अनुमति की जरूरत नहीं है। बुधवार की सुबह 11 बजे सभी बंजली क्षेत्र में एकजुट होंगे लगे थे। तभी पुलिस ने जिला प्रशासन की ओर से अनुमति बगैर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.